Site icon News1India

पश्चिम बंगाल में बम बनाने की फैक्ट्री में धमाका, अब तक 6 की मौत

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर एगरा के सहारा ग्राम पंचायत क्षेत्र के खादिकुल गांव में अचानक बम बनाने की फैक्ट्री में धमाका हो गया है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। एगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि सुनकर पूरा गांव दहल उठा।

बताया जा रहा है कि ये धमाका टीएमसी नेता भानु बाग के घर में हुआ है। क्षेत्र के निवासियों के अनुसार बाजी फैक्ट्री के पीछे देसी बम लगाया गया था। जिसके चलते ये धमाका हुआ है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि सुनकर पूरा गांव दहल उठा। धमके की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग वहां पहुंचे तो देखा जमीन पर जले हुए लोगों के शव भी पड़े हुए थे। जिन्हें देखकर घबराए हुए ग्रामीणों ने पुलिस को खबर की।

 

Exit mobile version