Site icon News1India

यूपी में ब्रजेश पाठक का बढ़ेगा कद, केशव प्रसाद मौर्य के साथ ले सकते है उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

लखनऊ: यूपी की सियासत से एक और बड़ी खबर सामने आई है। योगी कैबिनेट में ब्रजेश पाठक का कद बढ़ाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, BJP ब्राह्मणों की लीडरशिप में बड़ा बदलाव कर सकती है। वही, इस बार भी सिर्फ 2 ही डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। डिप्टी सीएम पर केशव मौर्या का नाम फाइनल है।

बता दें, योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए सीएम पद की शपथ योगी आदित्यनाथ आज लेंगे। आज शाम 4 लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा। इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वही योगी सरकार के इस कार्यकाल में 2 डिप्टी सीएम होंगे।

नयी सरकार में महेंद्र सिंह का कद बढ़ाया जाएगा। लखनऊ से विधायक ब्रजेश पाठक का भी कद बढ़ाया जाएगा। राजेश्वर सिंह और दयाशंकर भी मंत्री बनेंगे। सूत्रों की माने तो नई सरकार में पुराने मंत्री रिपीट होंगे। अधिकांश पुराने मंत्री रिपीट किए जाएंगे। 10 नए विधायक मंत्री बनाए जाएंगे। सूत्रों की माने तो योगी की इस सरकार में कुल 48 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री समेत 51 मंत्रियों का मंत्रिपरिषद होगा।

गौरतलब है कि शपथ ग्रहण के बाद सीएम आवास पर आज रात्रि भोज का आयोजन है जहां पर शपथ लेने वाले मंत्रियों के साथ रात्रिभोज करेंगे। CM राज्य के अतिथियों को भी भोज पर बुलाया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को रात्रिभोज का निमंत्रण भेजा गया है। आज होने वाले शपथ ग्रहण में करीब 200 वीआईपी मेहमानों के साथ 50000 लोग योगी के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे। विपक्ष के कई सारे बड़े नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है। वही अन्य राज्य के मुख्यमंत्रियों को भी इस कार्यक्रम में बुलाया गया है।

Exit mobile version