Site icon News1India

EMU पैसेंजर ट्रेन में सवारी करता सांड, कुछ मनचलों ने सीट से बांधकर कहा साहिबगंज में उतार देना

क्या आपने कभी किसी सांड को ट्रेन में सफर करते देखा है। अगर नहीं तो अब देख लीजिए। दरअसल यह अजीबो-गरीब नजारा बिहार के जामलपुर से सामने आया है। जहां एक सांड यात्रियों के साथ ट्रेन में सफर कर रहा है। बिहार के जामलपुर से झारखंड के साहिबगंज जानेवाली EMU पैसेंजर ट्रेन में सफर करते सांड की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार यात्रियों ने बताया कि करीब 10-12 लोग सांड को EMU पैसेंजर ट्रेन में लेकर चढ़ते है और सावरियों से कहते है कि इसे साहिबगंज स्टेशन पर उतार देना। सांड को ट्रेन में बांधने के बाद वो सभी ट्रेन से उतर जाते है। यह सब देखकर ट्रेन में बैठे यात्री हैरान हो जाते है। ट्रेन में सफर करते सांड की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।

यह अजीबोगरीब नजारा  मिर्जा चौकी स्टेशन पर दिखाई दिया है। जहां यात्रियों ने बताया है कि मिर्जा चौकी रेलवे स्टेशन पर 10-12 लोगों ने सांड को पैसेंजर ट्रेन में चढ़ा दिया और उन्होंने ट्रेन में सफर कर रहे लोगों से कहा कि इसे साहिबगंज में उतार देना।

सभी लोग अज्ञात थे। जब तक किसी की नजर इस पर पड़ती तब तक कुछ मनचले सांड को पैसेंजर ट्रेन में बांधकर मौक से फरार हो जाते है।

ये भी पढ़े-J&K: उधमपुर में स्टूडेंट्स से भरी मिनी बस खाई में गिरी, 8 छात्र घायल

Exit mobile version