Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा.बोले पीएम

Chandrayaan 3 Launch: ‘चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा.. बोले प्रधानमंत्री मोदी

आज भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा दिन था। आज यानी 14 जुलाई को दोपहर को 2 बजकर 35 मिनट पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने तीसरे चंद्रयान मिशन को लॉन्च किया। इस पर इसरो चीफ प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि ‘चंद्रयान-3’ एलवीएम-3एम4 रॉकेट ने चंद्रयान 3 को सटीक कक्षा में स्थापित किया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो की टीम को बधाई दी। आपको बता दे इन दिनों पीएम मोदी फ्रांस यात्रा पर गए हुए हैं।

क्यो बोले पीएम?

प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लेकर कहा कि ”चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है…इसने हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरी है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का ही प्रमाण है।

राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत ने सफलतापूर्वक चंद्रयान 3 लॉन्च किया गया है इसके लिए इसरो की टीम को बहुत बहुत बधाई है। यह अंतरिक्ष विज्ञान और टेक्नोलॉजी में प्रगति के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है। लूनर मिशन की सफलता के लिए मेरी बहुत बहुत शुभकामनाएं।

Exit mobile version