Site icon News1India

Chhath Puja 2022: भोपाल में छठ पूजा के दौरान हादसा, पटाखे से उठी चिंगारी ने भड़काई आग

आज छठ पूजा का अंतिम दिन था। इस दौरान मध्‍य प्रदेश के भोपाल के भेल आग लगने से हदसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आज सूर्य को अर्घ्‍य देने के बाद पटाखे फोड़े गए, जिसके जलते आग लग गई। हालांकि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मौके पर काबू पा लिया है।इस तस्वीर में आप देख सकते है कि आग कितनी भीषण रही होगी। हर तरफ धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। आसमान काला नजर आ रहा है।

अभी तक हादसे में नुकसान की जानकारी नहीं

जानकारी के मुताबिक छठ पूजा के दौरान खुशी जाहिर करने के लिए पटाखे जलाये जा रहे थे। तभी पटाकों की  चिंगारी टेंट में रखे गद्दों तक पहुंच गई और उस चिंगारी से आग भड़क गई। इस घटना कुछ ही देर बाद वहां काफी संख्‍या में लोगों की भीड़ दिखाई दी। फिलहाल इस हादसे से हुए नुकसान के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

छठ पूजा के समापन के दौरान हुआ हादसा

आपको बता दें कि आज सुबह सूर्य को जल अर्पित करने के बाद चार दिवसीय छठ महा पर्व का समापन हो गया है। इस दौरान खुशी जाहिर करते हुए लोगों ने घाट पर उपस्थित लोगों ने आतिशबाजी की थी। जिसकी पाटकों की चिंगारी वहां लगे टेंटों तक पहुंच गई और आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

Exit mobile version