Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home जम्मू कश्मीर

Cinema Halls Kashmir: तीन दशक बाद आज से मल्टीप्लेक्स शुरू, ओवैसी बोले- जामा मस्जिद जुमे पर क्यों रहती है बंद ?

Abhinav Shukla by Abhinav Shukla
September 20, 2022
in जम्मू कश्मीर, बड़ी खबर, राज्य, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Cinema Halls Kashmir: कश्मीर घाटी में बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का इंतजार अब खत्म हो गया है। जम्मू-कश्मीर की वादियों में करीब 30 साल बाद एक बार फिर से सिनेमाघर की शुरुआत होने जा रही है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कश्मीर के शोपियां और पुलवामा में 2 सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया।

कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स में 520 सीटों की कुल क्षमता वाले तीन सिनेमाघर होंगे। स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में एक फूड कोर्ट भी होगा। खास बात यह है कि इसके खुलने के बाद कश्मीरी लोगों को करीब तीन दशक के बाद बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखने का मौका मिलेगा।

RELATED POSTS

कश्मीर टाइम्स’ के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा, AK राइफल के कार्ट्रिज बरामद

कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा AK राइफल के कार्ट्रिज मिलने से हड़कंप

November 20, 2025
लाल किले बम हमले में एक कश्मीरी युवक गिरफ्तार

लाल किले बम हमले में एक कश्मीरी युवक गिरफ्तार

November 17, 2025

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इससे पहले रविवार को पुलवामा और शोपियां जिलों में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल्स का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा था, “केंद्र शासित प्रदेश के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। पुलवामा और शोपियां में बहुउद्देश्यीय सिनेमा हॉल फिल्म स्क्रीनिंग, सूचना और युवाओं के कौशल से लेकर सुविधाएं प्रदान करेंगे।”

J&K | Kashmir's first multiplex is all set to open today. J&K LG Manoj Sinha will Inaugurate the multiplex. With the opening of this, Kashmiris will get a chance to see movies on the big screen after more than three decades. pic.twitter.com/9jOy1JhcJQ

— ANI (@ANI) September 20, 2022

उन्होंने कहा कि, ‘सिनेमा एक शक्तिशाली रचनात्मक माध्यम है। यह लोगों की संस्कृति, मूल्यों और आकांक्षाओं को दर्शाता है। यह ज्ञान की दुनिया, नई खोजों के द्वार खोलता है, लोगों को एक-दूसरे की संस्कृति की बेहतर समझ प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।’

Sir @manojsinha_ you have opened Cinema Halls in Shopian & Pulwama but why is Srinagar Jamia Masjid shut on every Friday at least don’t shut it during the afternoon matinee show https://t.co/Yh4ZCbTHlV

— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) September 20, 2022

वहीं, एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सिनेमा हॉल्स के बहाने सिन्हा से वहां की एक मस्जिद को लेकर सवाल दागा। उन्होंने पूछा- सर, आपने शोपियां-पुलवामा में सिनेमा हॉल तो खोले, पर श्रीनगर की जामा हर शुक्रवार (जुमे) को क्यों बंद रहती है। कम से कम इसे दोपहर के मैटिनी शो के दौरान तो न बंद रखा जाए।

पुलवामा व शोपियां में मल्टीप्लेक्स का रविवार को उद्घाटन करते हुए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा था कि जल्द ही जम्मू और कश्मीर के हर जिले में ऐसे बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल खोले जाएंगे। अनंतनाग, श्रीनगर, बांदीपोरा, गांदरबल, डोडा, राजोरी, पुंछ, किश्तवाड़ और रियासी में जल्द ही सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया जाएगा।

Tags: cinema hallsCinema Halls Kashmirjammu and kashmirJammu Kashmirjammu kashmir newsNews1Indiasrinagar
Share197Tweet123Share49
Abhinav Shukla

Abhinav Shukla

Related Posts

कश्मीर टाइम्स’ के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा, AK राइफल के कार्ट्रिज बरामद

कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा AK राइफल के कार्ट्रिज मिलने से हड़कंप

by Kanan Verma
November 20, 2025

जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर गुरुवार को छापा मारा है। पुलिस...

लाल किले बम हमले में एक कश्मीरी युवक गिरफ्तार

लाल किले बम हमले में एक कश्मीरी युवक गिरफ्तार

by Kanan Verma
November 17, 2025

नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को बताया की उन्होंने पिछले सप्ताह दिल्ली के लाल किले...

JK Police Station

J&K में थाने के अंदर बड़ा धमाका, 8 पुलिसकर्मी घायल

by Kanan Verma
November 15, 2025

श्रीनगर: शुक्रवार 14 नवंबर, 2025 देर रात जम्मू–कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें 8 पुलिसकर्मी...

जैश के सबसे बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2,900 किलो विस्फोटक के साथ पड़के गए 7 स्पेशलिस्ट गुनहगार

जैश के सबसे बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2,900 किलो विस्फोटक के साथ पड़के गए 7 स्पेशलिस्ट गुनहगार

by Vinod
November 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खूफिया...

कौन है सहारनपुर से पकड़ा गया आतंकी DR आदिल, जिसके ठिकाने से AK-47 के साथ मिला 300 किलोग्राम RDX

कौन है सहारनपुर से पकड़ा गया आतंकी DR आदिल, जिसके ठिकाने से AK-47 के साथ मिला 300 किलोग्राम RDX

by Vinod
November 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जम्मू-कश्मीर की पुलिस का ऑपरेशन जयचंद जारी है। मेरठ के आतंकी के बाद अब कश्मीर की...

Next Post

रात को देर से नींद आना, क्या कारण हैं, अध्ययन ने किया खुलासा, कहीं आप भी ये गलती तो नहीं करते हो ?

Lucknow: इज्जत का कीमा, legends league के Live मैच में गुल हुई बत्ती, अब Taj Hotel में खिलाड़ी के कमरे से निकला सांप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist