Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
17 लाख़ दीयो से जगमगाएगा अयोध्या, सीएम योगी लेंगे आज पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा

17 लाख़ दीयो से जगमगाएगा अयोध्या, सीएम योगी लेंगे आज पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा

CM Yogi Ayodhya Visit: अयोध्या में भव्य और दिव्य दीवाली बनाने के लिए दिपोत्सव की तैयारियां जोर-शोरो से चल रही हैं। पिछले छह साल के दिवाली के मौके पर अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में रिकॉर्ड दीपों को जलाकर एक नया कीर्तीमान स्थापित किया जाएगा। इस बार 17 लाख दिए जलाने की तैयारी की जा रही है। दिवाली के कार्यक्रम 21 अक्टूबर से शुरु कर दिया जाएगा। 21 अक्टूबर से दिए बिछााए जाएंगे। वही सरयू तट पर लाइटिंग की जाएगी। 22 अक्टूबर को दिए में तेज डालकर उन्हें तैयार कर दिया जाएगा। 23 अक्टूबर को मुख्य कार्यक्रम होगा।

सीएम योगी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

वही सीेएम योगी आदित्यनाथ 19 अक्टूबर यानी आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां दीपोत्सव और पीएम मोदी के आगमन की तैयारियाों का जायजा लेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी दिवाली से एक दिन पहले यानी नरक चतुर्दशी के दिन अयोध्या दौरे पर रहेंगे। जहां वह रामलला के दर्शन करेंगे साथ ही राम मंदिर निर्माण की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 11.25 बजे गोरखपुर से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सीएम योगी करीब 11.55 बजे अयोध्या के हेलीपैड रामकथा पार्क पहुंचेंगे। यहां से 12 बजे साकेत महाविद्यालय का स्थलीय निरिक्षण करेंगे। इसके बाद करीब 12.20 से 12.45 बजे श्रीरामजन्मभूमी के दर्शन पूजन और निर्माण स्थल का जायाजा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अयोध्या का करेंगे दौरैा

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरक चतुर्दशी के दिन अयोध्या दौरे पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 23 अक्टूबर को रामलला के दर्शन और राम मंदिर निर्माण की समीक्षा करने अयोध्या पहुंचेंगे। इसके साथ ही दीपोत्सव कार्यक्रम मेंहिस्सा लेंगे। इधर, दीपोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने के लिए योगी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अयोध्या में सरयू नदी के किनारे राम के पढ़ी घाट पर दिपोत्सव का आयोजन होता है।

पीएम मोदी के तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री 23 अक्टूबर की शाम 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक अयोध्या मेंॆ रहेंगे। इस दौरे वे दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सरयू नदी की आरती में भी हिस्सा लेंगे। अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में इस बार 17 लाख मिट्टी के दीये जलाकर पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया जाएगा। पिछले साल दीपोत्सव में 9 लाख मिट्टू के दीये जलाए गए थे। इससे पहले 2020 में 5.84 लाख दीये जलाए गए थे।

Exit mobile version