Site icon News1India

सीएम योगी ने BDC और जिला पंचायत सदस्यों के साथ वर्चुअल मीटिंग में दिया बड़ा बयान, कहा-“MLC की 36 में से 27 सीटों पर…”

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में 25 फीसद सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कहा कि यूपी में लोकप्रिय सरकार का गठन हुआ है। उन्होंने इसके लिए जनप्रतिनिधियों का भी आभार जताया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीडीसी सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। इसमें सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 36 में से 27 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत प्राप्त कर ली है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए समाजवादी पार्टी पर भी प्रहार किया।

सीएम योगी ने कहा कि सपा ने इस कार्यक्रम में अड़चन डालने का भरसक प्रयास किया। उन्हें लगता था कि अगर हमारे पंचायत प्रतिनिधि जागरूक हो जाएंगे तो सपा का भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का आभार हैं कि उन्होंने बीडीसी और पंचायत सदस्यों के साथ बैठक करने का अवसर दिया है। सीएम योगी ने बताया कि यूपी विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब यूपी विधान परिषद चुनाव में जीत हासिल करने का भरसक प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव 9 अप्रैल को होंगे। इसके बाद 12 अप्रैल को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Exit mobile version