Site icon News1India

थोड़ी देर में मेरठ पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेडिकल कॉलेज का करेंगे निरीक्षण

मेरठ : मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में कुछ देर में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेडिकल कॉलेज का करेंगे निरीक्षण उसके बाद मीडिया ब्रीफिंग कर मेरठ के अलग-अलग जगहों पर जाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं से वार्ता करेंगे उसके बाद मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में पहुंचकर डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे साथ ही में महाभारत कालीन हस्तिनापुर की भूमि पर जाकर जूना अखाड़े के संतो से मिलेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डोर टू डोर जनसंपर्क करने के बाद मेरठ से हस्तिनापुर पहुंचने के बाद हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर के लिए निकलेंगे, हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, वेस्टर्न यूपी के पहले चरण के चुनाव में 58 जिलों में चुनाव होना है जिसमें से 2017 में 58 सीटों से 54 सीटों पर भाजपा का कब्जा था , 2017 में वेस्टर्न यूपी के जाटों ने भाजपा का पूर्ण समर्थन किया था किसान आंदोलन के बाद।

Exit mobile version