Thursday, January 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

मिशन 2024 के लिए सीएम योगी का सबसे बड़ा एक्शन, दोनों डिप्टी सीएम को सौंपा ये महत्वपूर्ण काम

Web Desk by Web Desk
August 5, 2022
in बड़ी खबर, राज्य
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lok Sabha Elections 2024: लखनऊ। मिशन 2024 (Lok Sabha elections 2024) के लिए उत्तर प्रदेश में सरकार और संगठन में सामंजस्य बनाने के लिए और प्रशासनिक व्यवस्था की शिकायत को दुरूस्त करने के लिए योगी सरकार ने माइक्रो प्लान पर काम शुरू कर दिया है। सुशासन के उद्देश्य से शानदार प्रयोग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों को तीन हिस्सों में बांट दिया है। 25 जिलों की निगरानी वह खुद करेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) और ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) के पास भी 25-25 जिलों की जिम्मेदारी होगी। योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारते हुए व्यवस्थाओं की पैनी निगरानी की जा सके, इसलिए यह तीनों भी सभी जिलों का दौरा करेंगे।

योगी सरकार 2.0 के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव 2022 के लोक कल्याण संकल्प पत्र के संकल्पों को पांच साल की बजाए दो साल यानी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। सभी विभागों से 100 दिन, छह माह, एक साल, दो साल और पांच साल की कार्ययोजना तैयार कराई। यह कार्ययोजना तय समय के साथ साकार होती चले, इसके लिए पहले-पहल मई में दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहित सभी 16 कैबिनेट मंत्रियों को 18 मंडलों का प्रभारी बनाया गया।

RELATED POSTS

Brajesh Pathak

मुस्लिम हटे तो सपा साफ! डिप्टी सीएम Brajesh Pathak ने सरेआम अखिलेश को ललकारा

January 22, 2026
Brajesh Pathak

“कुंवारे रहे राहुल तो प्रियंका के बच्चे बनेंगे नेता”: ब्रजेश पाठक का ‘वंशवाद’ पर तीखा प्रहार

January 21, 2026

सीएम योगी ने अब एक और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को समान रूप से 25-25 जिलों के प्रभर दिए हैं। और शेष बचे 25 जिलों की कमान अब वो खुद संभालेंगे।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा भ्रमण किये जाने वाले जनपद

गोरखपुर मंडल ( गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया)

बस्ती मंडल ( बस्ती, सिध्दार्थनगर, संतकबीर नगर)

देवीपाटन मंडल (गोण्डा , बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती)

आगरा मंडल ( आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी)

बरेली मंडल (बरेली, बदांयू, शाहजहांपुर, पीलीभीत)

लखनऊ मंडल (लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, खीरी)

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा भ्रमण किये जाने वाले जनपद

कानपुर मंडल (कानपुर नगर,कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, फरूर्खाबाद)

झांसी मंडल ( झांसी, ललितपुर, जालौन)

चित्रकूट मंडल ( बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीदपुर)

प्रयागराज मंडल ( प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़)

मिर्जापुर मंडल ( मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र)

अयोध्या मंडल ( अयोध्या, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भ्रमण किये जाने वाले जनपद

सहारनपुर मंडल ( सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली)

मेरठ मंडल ( मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुध्दनगर, बुलंदशहर, हापुड, बागपत)

मुरादाबाद मंडल (मुरादाबाद, रामपुर,अमरोहा,बिजनौर, संभल)

अलीगढ़ मंडल (अलीगढ़, एटा,कासगंज हाथरस)

वाराणसी मंडल (वाराणसी, गाजीपुर,जौनपुर, चंदौली)

आजमगढ़ मंडल (आजमगढ़, बलिया,मऊ)

Tags: brajesh pathakcmyogiKeshav Prasad MauryaLok Sabha Elections 2024News1India
Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Brajesh Pathak

मुस्लिम हटे तो सपा साफ! डिप्टी सीएम Brajesh Pathak ने सरेआम अखिलेश को ललकारा

by Mayank Yadav
January 22, 2026

Brajesh Pathak News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर अब तक का सबसे तीखा हमला...

Brajesh Pathak

“कुंवारे रहे राहुल तो प्रियंका के बच्चे बनेंगे नेता”: ब्रजेश पाठक का ‘वंशवाद’ पर तीखा प्रहार

by Mayank Yadav
January 21, 2026

Brajesh Pathak Political Satire: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बागपत में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य से हुई डील का किया खुलासा, सीएम योगी को कम्युनल बता मचा दिया तहलका

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य से हुई डील का किया खुलासा, सीएम योगी को कम्युनल बता मचा दिया तहलका

by Vinod
November 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद देश गुस्से में है। लोग सफेद कॉलर टेरर से खौफजदा हैं। सरकार और...

CM हिमंत बिस्व सरमा ने ‘ओसामा बिन लादेन’ का जिक्र कर मचाया हड़कंप,  बता दिया इन्हें कैसे किया जाएगा ‘खल्लास’

CM हिमंत बिस्व सरमा ने ‘ओसामा बिन लादेन’ का जिक्र कर मचाया हड़कंप,  बता दिया इन्हें कैसे किया जाएगा ‘खल्लास’

by Vinod
November 5, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में अब धुआंधार भाषणों का दौर शुरू हो गया है। यूपी के महाराज...

जानें कहां पर मिले अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य, सामने आई तस्वीर, जो सोशल मीडिया पर उड़ा रही गर्दा

जानें कहां पर मिले अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य, सामने आई तस्वीर, जो सोशल मीडिया पर उड़ा रही गर्दा

by Vinod
November 5, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक तस्वीर ने उत्तर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया है। ये...

Next Post

महिलाओं के लिए कंगना बोली- 'जो आपकी लाइफ में विलेन बनने की कोशिश करे, उसे कॉमेडियन बना दो'

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने मोदी सरकार से की इस नये मंत्रालय की मांग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist