शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Coaching Centre Case : UPSC कोचिंग छात्रों की मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, केंद्र-राज्य सरकारों को नोटिस संग मिली चेतावनी

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है।

by Gulshan
अगस्त 5, 2024
in Breaking, TOP NEWS, क्राइम, दिल्ली, बड़ी खबर, राज्य
Supreme court, suo motu cognisance, delhi coaching centre deaths, centre, delhi government
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

अगस्त 22, 2026
Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

अगस्त 20, 2026
Coaching Centre Case : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (5 अगस्त) को दिल्ली के कोचिंग सेंटर हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों के मामले पर स्वतः संज्ञान लिया। शीर्ष अदालत ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने टिप्पणी की कि कोचिंग सेंटर देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। कोचिंग संस्थानों के फायर सेफ्टी नियमों के पालन से संबंधित हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ कोचिंग सेंटर फेडरेशन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

अदालत ने फेडरेशन की याचिका पर कड़ी नाराजगी (Coaching Centre Case) जताते हुए उस पर एक लाख रुपये का हर्जाना भी लगाया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “कोचिंग सेंटर्स मौत के गड्ढे बन गए हैं। अगर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो सकता, तो इन्हें ऑनलाइन चलाना बेहतर होगा।” शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई घटना एक चेतावनी है। इस घटना में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन छात्रों की डूबकर मौत हो गई।

दिल्ली सरकार को नोटिस जारी

जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, “हमें यह पता नहीं है कि दिल्ली सरकार या केंद्र सरकार ने अब तक क्या प्रभावी उपाय किए हैं। कुछ छात्रों की जान जाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है, जो अपने करियर के लिए कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे थे। यह घटना सभी के लिए एक चेतावनी है।”

यह भी पढ़ें : एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका

उन्होंने आगे कहा, “इसलिए हम इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हैं, ताकि केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया जा सके। हमें यह बताना होगा कि अब तक कौन से सुरक्षा मानक तय किए गए हैं और यदि तय किए गए हैं, तो उन्हें लागू करवाने के लिए कौन सा प्रभावी तंत्र पेश किया गया है।”

क्या है मामला?

बीते दिनों भारी बारिश के चलते दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित राउज कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में 27 जुलाई को पानी भर गया था। भारी बारिश के बाद बेसमेंट के बाहर बहुत अधिक पानी जमा हो गया था। एक कार के गुजरने के दौरान पानी की लहरें उठ गईं और बेसमेंट में घुस गईं। इससे बेसमेंट में तेजी से पानी भरने लगा, जिससे तीन छात्रों की मौत हो गई। इसके बाद कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया और बेसमेंट को सील कर दिया गया। फिलहाल, छात्र बेसमेंट में कोचिंग क्लास चलाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
Tags: Centredelhi coaching centre deathsDELHI GOVERNMENTsuo motu cognisanceSupreme Court
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

by Kirtika Tyagi
अगस्त 22, 2026

Supreme Court Relief: निचली अदालतों में सिविल जज बनने की तैयारी कर रहे कानून छात्रों और युवा वकीलों के लिए...

Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

Court’s Stand: भारतीय तटरक्षक बल में लैंगिक समानता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। महिला अधिकारी प्रियंका...

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Committee Formation: छात्रों के हालिया विरोध-प्रदर्शन और उसके दौरान हुई हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है।...

Supreme Court Senior Citizen Property Rights

Property Rights: क्या अब वरिष्ठ नागरिक बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Supreme Court Senior Citizen Property Rights:सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। अदालत...

Supreme Court Senior Citizen Property Rights

NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार बोली- परीक्षा का सिस्टम अब होगा फुलप्रूफ

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

NEET Paper Leak Supreme Court Hearing:सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, नीट यूजी पेपर लीक मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में...

Next Post
एक बार फिर भारत का सिर कराया नीचा, विदेशी लड़की के साथ रिक्शावाले ने की ये शर्मनाक हरकत!

एक बार फिर भारत का सिर कराया नीचा, विदेशी लड़की के साथ रिक्शावाले ने की ये शर्मनाक हरकत!

अमेरिका के Noah Lyles ने जीता गोल्ड, उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा

अमेरिका के Noah Lyles ने जीता गोल्ड, उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist