Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
यूपी चुनावों के लिए कांग्रेस का भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र जारी, मेनिफेस्टो की अहम घोषणाएं पढ़िए...

यूपी चुनावों के लिए कांग्रेस का भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र जारी, मेनिफेस्टो की अहम घोषणाएं पढ़िए…

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में आज दिल्ली से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घोषणा पत्र जारी किया।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए युवा घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए इस घोषणा पत्र को ऐतिहासिक बताया। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं से बात करके ये घोषणा पत्र बनाया गया है। हम एक नया उत्तर प्रदेश बनाना चाहते हैं।

वहीं, कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि इस भर्ती विधान को बनाने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने जिले-जिले जाकर युवाओं से बात की। उन चर्चाओं में से जो निकला उसी से ये भर्ती विधान बना है। इस घोषणा पत्र का नाम भर्ती विधान इसलिए दिया गया है क्योंकि इस वक्त उत्तर प्रदेश के युवाओं में भर्ती सबसे बड़ी समस्या है।

भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र के मुख्य बिंदु-

20 लाख सरकारी नौकरियां , इनमें से आठ लाख महिलाओं के लिए।
प्राथमिक विद्यालयों में डेढ़ लाख, माध्यमिक में 38 हजार, उच्च शिक्षा में आठ हजार शिक्षकों के पद खाली हैं, इन्हें भरा जाएगा।
डॉक्टरों के छह हजार, पुलिस विभाग के एक लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा।
20 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 27 हजार आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति होगी।
संस्कृत विद्यालयों में दो हजार, फिजिकल एजुकेशन और उर्दू शिक्षकों की भी भर्ती होगी।
भर्ती प्रक्रिया के फॉर्म भरने के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। परीक्षा देने जाने के लिए बस और ट्रेन का किराया नहीं लगेगा।
एक जॉब कैलेंडर बनेगा, जिसमें फॉर्म भरने से लेकर नियुक्ति तक की तारीख पहले से दी जाएगी।
सीड स्टार्टअप फंड के लिए 5 हजार करोड़ ।

Exit mobile version