Site icon News1India

शाहनवाज ऊर्फ बद्दो की ट्रांजिट रिमांड को लेकर आया कोर्ट का फैसला, महाराष्ट्र से गाजियाबाद लाया जाएगा आरोपी

युवाओं का धर्मांतरण के आरोपी शाहनवाज ऊर्फ बद्दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बद्दो को महाराष्ट्र से अरेस्ट किया गया था। आज उसे ठाणे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी की ट्रांजिट रिमांड की मांग मंजूर कर दी है। अब उसे यूपी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। यूपी पुलिस आरोपी को लेकर गाजियाबाद जाएगी, जहां उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

युवाओं का किया मांइड वॉश

रविवार को शाहनवाज को ठाणे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। बद्दो पर आरोप है कि उसने ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए युवाओं को धर्म बदलने के लिए मजबूर किया है, वो युवाओ का मांइड वॉश करके उन्हें धर्म बदलने के लिए प्रेरित करता था।

कुरान पढ़ने के लिए ऐसे करता था मजबूर

इस पूरे मामले पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। खबरों के मुताबिक जिस गेम के जरिए ये गेमिंग एप काम करता था उसका डेवलपर वह खुद था। वह गेम खेलते वक्त चीटिंग करके खुद को टॉप पर रखा करता था। गेम के कई लेवल थे। इस गेम में अंतिम लेवल ICE BOX था। शाहनवाज युवाओं को फंसाने के लिए उन्हें गेम में कभी जीतने ही नहीं देता था। जब वह सारे युवक हार जाते तो वह उन्हें कुरान पढ़ने के लिए कहता था। वह उन्हें कहता कि ये सब अल्लाह कराता है। वह युवको से कहता जो कुरान पढ़ेगा वो गेम जीतेगा।

Exit mobile version