Wednesday, March 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

पानी पीने पर टीचर ने ली दलित छात्र की जान, बेबस पिता बोले हम उसे बचा नहीं सके

Web Desk by Web Desk
August 14, 2022
in क्राइम, राजस्थान, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। आजादी के 75 सालों बाद भी जातिवाद की दीमक हमारे देश को खोखला करती जा रही है। हाल ही में इसी भेदभाव के चलते एक टीचर ने मासूम बच्चे की जान चली गई। इस घटना ने सभी के हैरान कर दिया है।

दरअसल उमस और गर्मी की वजह से बच्चे को प्यास लगी और आसपास पानी नहीं दिखा तो उसने एक घड़े में रखा पानी गिलास में भरा और पी लिया। जिस घड़े से बच्चे ने पानी लिया वो घड़ा टीचर छैलसिंह के लिए अलग से रखा हुआ था। और इस घड़ा से किसी को पानी पीने की इजाजत नहीं होती थी।

RELATED NEWS

बुलंदशहर के जंगल में देवर-भाभी और मासूम की लाश,अवैध रिश्तों की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर के जंगल में देवर-भाभी और मासूम की लाश,अवैध रिश्तों की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

March 13, 2026
student suicide before engagement case

Sucide case:सगाई से पहले कमरे में फंदे से लटकी मिली 11वीं की छात्रा, परिवार में मचा कोहराम

March 12, 2026

बच्चे की कान की नस फट गई

जिसके बाद टीचर ने इतनी बेरहमी से पिटाई की थी कि बच्चे की कान की नस फट गई और हालत बिगड़ गई। परिजन गुजरात के अस्पताल तक लेकर गए, लेकिन जान नहीं बच सकी। परिजन बच्चे के इलाज के लिए 25 दिन तक भटके। मगर किसी ने सुध नहीं ली। यहां तक कि आरोपी टीचर की तरफ से कोई मदद नहीं दी गई। ये मामला 20 जुलाई का है।

वहीं पुलिस का कहना है कि परिजन की तहरीर पर टीचर के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट और धारा 302 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट सामने आया है जिसमें सरकार पर निशाना साधा गया है।

टीचर के घड़े से पी लिया पानी

वहीं बच्चे के परिजन ने बताया कि उनका बेटे इंद्र कुमार ने गलती से टीचर के घड़े से पानी पी लिया था। लेकिन जैसे ही टीचर छैल सिंह को पता चला तो उसने बच्चे को बुलाया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। उसके बाद मारपीट करना शुरू कर दी। बेरहमी की हदें पार करते हुए बच्चे को इतना पीटा कि उसके दाहिने कान की नश फट गई।

वहीं उन्होंने बताया कि सोचा था कि थोड़ी चोट लगी होगी। इसलिए पिता बच्चे के लिए एक मेडिकल स्टोर से दवाएं लेकर आए। ज्यादा दर्द होने पर उसे उदयपुर लेकर गए। वहां डॉक्टर्स ने हाथ खड़े कर दिए तो अहमदाबाद के सिविल अस्पताल उपचार में लेकर पहुंचे। लेकिन 13 अगस्त की शाम चार बजे इंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हम उसे बचा नहीं सके

अस्पताल में रेफर कर दिया। बाद में अहमदाबाद पहुंचे। उसका इलाज अहमदाबाद में करवाया गया, मगर हम उसे बचा नहीं सके। इतना कहते ही देवाराम की आंखें डबडबा गईं और खुद को रोने से नहीं रोक सके।

वहीं राज्य शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जालोर के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि परिजन ने पिटाई की वजह पीने के पानी के बर्तन को छूना बताया है। हालांकि अभी तक जांच नहीं की गई है।

ये भी पढ़े-Salman Rushdie: वेंटिलेटर से हटाए गए सलमान रुश्दी, हालत में हो रहा सुधार, हमलावर की हुई पहचान

Tags: ashok gehlotBig NewsCrime Newskalraj mishrNews1Indiarajasthan newsrajasthan police
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

बुलंदशहर के जंगल में देवर-भाभी और मासूम की लाश,अवैध रिश्तों की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर के जंगल में देवर-भाभी और मासूम की लाश,अवैध रिश्तों की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

Bulandshahr News:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब...

student suicide before engagement case

Sucide case:सगाई से पहले कमरे में फंदे से लटकी मिली 11वीं की छात्रा, परिवार में मचा कोहराम

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Student Death Before Engagement: सगाई से पहले छात्रा की मौत से घर में छाया शोक इस दर्दनाक घटना के बाद...

triple murder family dispute crime case

Bhubaneswar Triple Murder: घरेलू झगड़े में तीन हत्याएं,गुस्से में पिता ने पत्नी, बहू और मासूम पोती की ली जान

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Triple Murder After Family Dispute:एक मामूली घरेलू झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक आदमी ने गुस्से में आकर अपनी ही...

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

by SYED BUSHRA
February 6, 2026

Brutal Murder Case Exposed: कौशांबी, सैनी क्षेत्र के कानेमई गांव निवासी किसान गणेश प्रसाद राजपूत की हत्या उसकी बेटी के...

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

by SYED BUSHRA
February 5, 2026

Bride Turned Killer: एक दिल दहला देने वाले मामले में, शादी के सिर्फ़ तीन महीने बाद ही एक दुल्हन ने...

Next Post

Monkeypox: दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का पांचवां केस, LNJP हॉस्पिटल में भर्ती, WHO ने जारी किया अलर्ट

Har Ghar Tiranga: तिरंगे के अपमान करने पर होगी सख्त कार्रवाई, ADG ने किये ये निर्देश जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist