Site icon News1India

‘बेटी पर दुष्टात्मा का साया है’, ये सोच पिता ने 14 साल की मासूम को 7 दिन तक रखा भूखा-प्यासा, हुई मौत

गुजरात में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता की क्रूरता की हद देखी गई है। दरअसल एक पिता और चाचा ने 14 साल की मासूम को सिर्फ इसलिए भूखा प्यासा रखा और प्रताड़ित किया क्योंकि उनको लगता था कि उस पर किसी बुरी शक्ति का साया है। इस अंधविश्वास के चलते मासूम की मौत हो गई है। घटना प्रदेश के सोमनाथ जिले की है।

7 दिन तक रखा भूखा प्यासा

वहीं पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह जडेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि ये दिल दहला देने वाला ये मामला तलाला तालुक के धावा गांव का है। उन्होंने बताया कि लड़की का नाम धैर्या अकबरी है। उसके पिता भावेश अकबरी ने अंधविश्वास के चलते अपनी 14 साल की बेटी को 1 से 7 अक्टूबर तक खेत में रखा। इस दौरान भावेश अकबरी और उसके बड़े भाई दिलीप ने मासूम को भूखा प्यासा रखा और प्रताड़ित किया। क्योंकि उन्हें ऐसा लगता था कि लड़की पर किसी बुरी शक्ति का साया है। इसलिए उसे 7 दिन तक भूखा प्यासा रखा।

बुरी आत्मा साये के कारण बदला बेटी का व्यवहार

मिली जानकारी के अनुसार सूरत के रहने पिता भावेश ने अपनी बेटी धैर्या को तीन महीने पहले धावा गांव भेजा था। क्योंकि उसे लगा था कि लड़की पर किसी बुरी आत्मा का साया है। जिसके चलते उसका व्यवहार बदल गया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि एक अक्टूबर को लड़की को खेत में ले जाया गया था। जहां उसे भूखा प्यासा रखकर प्रताड़ित किया और काला जादू का भी उपाय किया गया। जिसके बाद 7 अक्टूबर को लड़की की मौत हो जाती है। फिर दोनों भाइयों ने मिल कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 

लेकिन इसी बीच लड़की के मामा ने पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। पुलिस की छानबीन में इस मामले का खुलासा हुआ जिसके बाद इस अपराध का पता लगा। फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े-Gurmeet Ram Rahim: बाबा राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, साल में तीसरी बार आएंगे जेल से बाहर

Exit mobile version