Site icon News1India

उड़ीसा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर जानलेवा हमला, सुरक्षा में तैनात ASI ने मारी गोली, हालत गंभीर

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हमले की बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें गांधी चौक के पास एक पुलिसकर्मी ने गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नाबा दास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद स्वास्थ्य मंत्री जैसे ही अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मचारी ने मंत्री पर फायरिंग क्यों की अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। इस जानलेवा घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया।

ASI से की जा रही पूछताछ

ऐसा कहा जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री पर ये हमला पूर्व नियोजित था क्योंकि मंत्री को करीब से गोली मारी गई है। इस घटना से सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। राज्य के कैबिनेट मंत्री पर फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी की पहचान गोपाल दास के रूप में की गई है। पुलिसकर्मी गांधी चौक में एएसआई के रूप में तैनात था। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई गोपाल दास ने अपनी रिवॉल्वर से नाबा दास पर 4 से 5 राउंड गोली चलाई। हालांकि हमलावर को पकड़ लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं नाबा दास की हालत गंभीर बताई जा रही है। नाबा दास भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है। 

मैं इस घटना की निंदा और नाबा दास के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं- सीएम पटनायक

इस हमले की जांच ओडिशा क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक का कहना है कि मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। साथ ही नाबा दास के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। इस केस की जांच के लिए मैंने क्राइम ब्रांच के सीनियर अधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version