Site icon News1India

लाल किला हिंसा के आरोपी सिद्धू की Road Accident में मौत, जानिए उनके जीवन से जुड़े अनसुने किस्से

Actor Deep Sidhu Death In Car Crash: पंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता दीप सिद्धू की एक सड़क हादसे में मंगलवार को मौत हो गई है. उनकी गाड़ी दिल्ली के पास कुंडली बॉर्डर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी जान चली गई. सिद्धू की मौत से पंजाब के सिने जगत को काफी नुकसान पहुंचा है. दीप सिद्धू पंजाबी फिल्मों में काम करने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे.

उनका जन्म मुक्तसर साहिब के गांव उदयकरण में हुआ था.1984 में जन्मे दीप का परिवार कुछ समय बाद अपने गांव को छोड़कर चला गया था. 1984 में पंजाब के मुक्तसर जिले में जन्मे सिद्धू ने लॉ की पढ़ाई की थी. वह पंजाबी फिल्म जोरा 10 नंबरिया का बाद चर्चा में आये थे. उस फिल्म के दो पार्ट बने थे. दूसरे पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

मॉडलिंग से हुई थी करियर की शुरुआत

दीप ने अपने करियर की शुरुआत माडलिंग से की थी. दीप ने लॉ की भी पढ़ाई भी की थी. वह किंगफिशर मॉडल हंट में विजेता बने थे. उन्होंने मिस्टर इंडिया कॉटेस्ट में मिस्टर पर्सनेलिटी का खिताब जीता था. 2015 मे्ं उनकी फिल्म रमता जोगी रिलीज हुई थी और 2018 में उनकी फिल्म जोरा 10 नंबरिया रिलीज हुई थी. जिसमें उनका गैंगस्टर का किरदार बहुत पसंद किया गया था. किसान आंदोलन के दौरान दीप तब चर्चा में आये थे जब वह कैमरे पर एक पुलिस अधिकारी से अंग्रेजी में चर्चा करते देखे गये थे. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुआ था।

लाल किला हिंसा मामले में आरोपी थे दीप

किसान आंदोलन के दौरान पिछले साल लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में अभिनेता दीप सिद्धू का नाम सामने आया था. उन्हें इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था. कई महीनों तक जेल में रहने के बाद उन्हें ज़मानत मिल गई थी. ज़मानत याचिका में दीप सिद्धू ने अदालत में खुद को बेकसूर बताया था।

उन्होंने कहा था कि उसे फर्जी तरीके से मामले में फंसाया जा रहा है. तब कोर्ट में दीप सिद्धू के वकील ने उनका पक्ष रखते हुए कहा था कि उनके मुवक्किल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, जिससे पता चल सके कि उसने हिंसा के लिए लोगों को भड़काया।

Exit mobile version