Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
गुजरात में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज

गुजरात में Deputy CM तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज, दिया था ये विवादित बयान

गुजरात में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज, दिया था ये विवादित बयान

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, गुजरात में तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज हुआ है। आज अहमदाबाद कोर्ट में तेजस्वी यादव के खिलाफ एक याचिका दाखिल की गई। याचिका में उपमुख्यमंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की गई। मामले की अगली सुनवाई 1 मई को होगी। दरअसल, मार्च के महीने में तेजस्वी यादव ने कहा था कि आज के हालात में केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं उनकी ठगी को माफ़ भी कर दिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा था कि एलआईसी का पैसा, बैंक का पैसा लेकर अगर फिर भाग जाएगा तो आखिर उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।दरअसल, ये बात उन्होंने बिहार विधानसभा के सदन में मेहुल चौकसी पर रेड क्रॉस नोटिस हटने के बाद कही थी। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए ‘गुजराती समाज’ को ही ठगी कह दिया था। उन्होंने कहा था कि दो ठग हैं न.. आज देश के हालात देखें जाएं तो केवल गुजराती ही ठगी कर सकते हैं।

फंस गए बिहार के उपमुख्यमंत्री

बिहार विधानसभा में तेजस्वी का ये बयान काफी चर्चा में आया था वहीं ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। अचानक से इस तरह की याचिका दाखिल होना तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि राहुल गांधी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। एक विवादित बयान देने के कारण उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है।

 

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version