Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

कासगंज। कासगंज जनपद में आज आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी से प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत को भारी मतों से जीत दिलवाने के लिए उनके समर्थन में एक प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेने के केंद्रीय रक्षा मंत्री कासगंज 100 विधानसभा क्षेत्र के एसकेवी इंटर कॉलेज में पहुंचे जहां उन्होंने प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा और उन्हें उसी मंच से जीत का मंत्र भी दिया साथ ही मंच से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला, कहा कि पता नहीं अखिलेश यादव आजकल एक लाल पॉटरी में क्या लेकर चलते हैं हर प्रेस कॉन्फ्रेंस में वही लाल पॉटरी दिखाते रहते हैं,आज कोई भी मायका लाल यह नही कह सकता कि भाजपा सरकार में दंगे हुए हैं मैं पूछना चाहता हूं कि सभी दंगे समाजवादी पार्टी की सरकार में ही क्यों हुए हैं।

वही उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद 100 विधानसभा क्षेत्र के गांव बढारी वैश्य में डोर टू डोर मतदाताओं से सम्पर्क कर अपने प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत के समर्थन में वोट भी मांगे जहां गांव के लोगों ने उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर अपना समर्थन दिया और साथ ही गांव की महिलाओं ने उनके माथे पर टिका कर विजयी भव का आशीर्वाद दिया।

Exit mobile version