Site icon News1India

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा-“यूपी में चलेगी ट्रिपल इंजन की सरकार”

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अब अपने अंत की ओर से बढ़ रहा है। पांच चरण का मतदान हो चुका है और अब केवल दो चरणों का मतदान बाकी है। इसे देखते हुए राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को आजमगढ़ लालगंज और बलिया के बैरिया में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में डबल नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन की सरकार चलेगी।

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी की सरकार में नरेंद्र मोदी का विजन होगा, योगी आदित्यनाथ का मिशन होगा और जनता का पार्टीसिपेशन होगा। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत है। यहां अब सिर्फ गोली नहीं बल्कि गोला बनने लगा है। उन्होंने कहा कि ब्रम्होस मिसाइल से लेकर लड़ाकू विमान तक बनाए जा रहे हैं।

बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में भारत दुनिया के देशों से हथियार खरीदेगा नहीं बल्कि हथियार बेचने वाले देशों में शामिल होगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले सरकार में खनन घोटाला, एंबुलेंस घोटाला, यमुना रिवर फ्रंट घोटाला होता था, गुंडे माफियाओं की चलती थी। अब प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि माफियाओं को पता है कि अब योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर चल जाएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार अपराधियों के सहयोग से नहीं, जनता के सहयोग से चलाई जाती है। उन्होंने कहा कि जनता को भय और भूख से आजादी नहीं दिलाने वाला समाजवादी नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि सच्चा समाजवादी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

Exit mobile version