News1India

जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर ‘आप’ विधायक का बड़ा खुलासा- ‘दंगे का मुख्य आरोपी बीजेपी का नेता’

Jahangirpuri Voilence: हनुमान जयंती के मौके पर हुई जहांगीरपुरी हिंसा मामले में आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि जहांगीरपुरी दंगे का मुख्य आरोपी अंसार बीजेपी का नेता है. उसने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी थी और बीजेपी पार्टी में में सक्रिय भूमिका निभाता है. तिशी ने ट्वीट कर कहा कि ये साफ़ है कि भाजपा ने दंगे करवाए। भाजपा दिल्ली वालों से माफ़ी मांगे। भाजपा गुंडों-लफ़ंगों की पार्टी है. इसी के साथ आतिशी ने हिंसा के मुख्य आरोपी अंसार की बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं.

इससे पहले आतिशी ने जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था. आप विधायक आतिशी ने कहा, बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर हमला करने वाले लफंगों को सम्मानित कर देश भर में ये संदेश दे दिया कि वो गुंडों और लफंगों के साथ है. जहांगीरपुरी की घटना की भी जांच होगी तो पता चलेगा कि दंगे करने वाले बीजेपी के ही लोग हैं.

(By: Aditi Vishwakarma)

Exit mobile version