News1India

AAP Candidate List : आप ने जारी की 38 कैंडिडेट्स की फाइनल लिस्ट, अरविंद केजरीवाल और CM आतिशी की सीट तय

AAP Candidate List

AAP Candidate List : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने अपनी चौथी और अंतिम सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से और मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से चुनावी मैदान में उतरने वाली हैं। इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी की अंतिम सूची में 38 प्रत्याशियों के नाम हैं, जिससे अब पार्टी के सभी 70 उम्मीदवार तय हो गए हैं। पहली सूची में 11, दूसरी में 20 और तीसरी में 1 उम्मीदवार के नाम घोषित किए गए थे।

आप की आखिरी लिस्ट में किसे दिया गया मौका ?

यह लिस्ट दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करती है, जिनमें कई नए चेहरे और पार्टी में शामिल हुए नेता भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : ‘मैं हिंदू थी, हूं और रहूंगी…बॉयफ्रेंड ने बनाया धर्म बदलने का प्रेशर तो इस फेमस…

Exit mobile version