Site icon News1India

AAP नेता सत्येंद्र जैन जेल से हुए रिहा, 18 महीनों से थे कैद

Delhi

Satyendar Jain: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमानत दे दी है। अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दी है, जिसके तहत वे देश से बाहर नहीं जा सकेंगे। अदालत ने कहा कि सत्येंद्र जैन ने लगभग 18 महीनों तक जेल में बिता दिए हैं।

हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी जमानत का विरोध किया, लेकिन अदालत ने बताया कि उन्होंने जेल में काफी समय बिताया है। ​अदालत ने जमानत अर्जी को मंजूर करते हुए सत्येंद्र जैन को 50,000 रुपये का निजी मुचलका भरने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें : IPL विवाद में फंसी तमन्ना भाटिया, क्या है पूरा मामला ?

Exit mobile version