Site icon News1India

Shraddha Murder Case: आफताब को खुले बाजार में फांसी पर लटकाना चाहिए, श्रद्धा हत्याकांड पर संजय राउत ने उठायी मांग

दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस आरोपी आफताब पूनावाला के लिए देशभर से फांसी की सजा की मांग उठ रही है। अब इस मामले में लगातार आम जनता से लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। अब वो चाहें विपक्ष हो या सत्ता पक्ष के नेता इस मामले में सभी आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

संजय राउत का बड़ा बयान

लगातार मामले में हो रहीं हलचल के बीच आज उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत का भी इस मामले को लेकर बयान सामने आया है। संजय राउत ने इस मामले पर बड़ा बयान देते हुए बोले- लव-जिहाद कहें या कुछ और कहें लेकिन लड़कियां तो हमारी मर रही हैं। कानून कुछ नहीं करेगा, समाज को ही उतरना पड़ेगा। आपको बता दें, हाल ही में संजय राउत जेल से जमानत पर बाहर निकले हैं। उनके ऊपर पांच महीने पहले अपनी महिला मित्र की हत्या का आरोप लगा था।

BJP ने बताया ‘लव जिहाद’ का मामला

बीजेपी द्वारा लगातार इस हत्याकांड को लव जिहाद का मामला बताया जा रहा। जिसके बाद से पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठ रही है। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुई है।

Exit mobile version