Site icon News1India

डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर फिर मचा बवाल, जेएनयू, जामिया के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में हाहाकार, कई छात्र लिए हिरासत में

BBC Documentary Screening Row: बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि इससे पहले जेएनयू, जामिया के बाद अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी डॉक्यूमेंट्री का स्क्रीनिंग को लेकर बवाल मच गया है। वहीं दिल्ली के विश्वविद्यालय में शुक्रवार को फैक्लटी ऑफ आर्ट्स के बाहर जोरदार हंगामा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने पहले प्रदर्शन कर रहे NSUI के छात्रों और सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि NSUI-KSU की ओर से फैकल्टी में पीएम मोदी पर आधारित बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के आह्वान के मद्देनजर धारा 144 लगाई गई है। वहीं बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री इंडिया:द मोदी क्वेश्चन” 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित है जब नरेंंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे।

डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का किया था एलान

वहीं कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने गुजरात दंगे पर बनी डॉक्यूमेंट्री शुक्रवार को डीयू में दिखाने का एलान किया था। जिसके बाद आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

दिल्ली पुलिस का बयान आया सामने

वहीं ADCP उत्तर दिल्ली रश्मि शर्मा ने कहा कि जो चीज सार्वजनिक व्यवस्था और शांति व्यवस्था को खराब करती है। वहां हमें कार्रवाई करनी पड़ती है। ये सिर्फ निवारक कार्रवाई है। डीसीपी नार्थ सागर सिंह कलसी ने कहा है कि हम दिल्ली यूनिवर्सिटी में आर्ट फैकल्टी गेट के बाहर खड़े हैं. यहां ट्रैफिक भी चल रहा है, सब नार्मल है।

यहां बैनड बीबीसी डॉक्यूमेंट्री चलाने की कोशिश करने के लिए कुछ लोग आये थे, उनको कई बार मना किया गया, समझाया गया, लेकिन वो नहीं माने तो उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसके बाद उन्होंने अंदर स्क्रीनिंग करने की कोशिश की। हमें कहा गया था अंदर स्थिति खराब हो सकती है इसलिए अंदर भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, अभी सब नार्मल है।

Exit mobile version