Site icon News1India

विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी को गहरी चोट, कैलाश गहलोत ने दिया इस्तीफा

Kailash Gehlot

Kailash Gehlot : दिल्ली के परिवहन मंत्री और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह जनता से किए गए वादों को पूरा न करना बताया है। इस संबंध में उन्होंने केजरीवाल को एक पत्र लिखा है। अपने इस्तीफे में उन्होंने यमुना की सफाई और केजरीवाल के बंगले के निर्माण का मुद्दा भी उठाया है।

यमुना और बंगले का किया ज़िक्र

गहलोत ने कहा कि हमने पिछले चुनाव में यमुना की सफाई का वादा किया था, लेकिन हम यमुना की सफाई नहीं कर पाए। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में बंगले का भी जिक्र किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘नए बंगले जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को शक में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी पार्टी हैं… अब यह साफ हो गया है कि अगर दिल्ली सरकार अपना ज्यादातर समय केंद्र से लड़ने में बिताती है, तो दिल्ली का असली विकास नहीं हो सकता। मेरे पास आप से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।’

Exit mobile version