Site icon News1India

Delhi News: क्यों भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने आतिशी के ख़िलाफ़ की कार्रवाई,जाने क्या लगाए आरोप

Delhi News: कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री और आप उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में कहा गया है कि आतिशी झूठी शिकायतें दर्ज करा रही हैं और प्रशासन पर अनुचित दबाव डालने की कोशिश कर रही हैं। आतिशी और रमेश बिधूड़ी दोनों कालकाजी मंदिर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं।ऐसे में जब उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला तो यह माना गया था कि विवादित बयानों के कारण उनका पत्ता कटा है, लेकिन अब पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट दिया है।

रमेश बिधूड़ी ने क्या लगाए आरोप

बिधूड़ी ने कहा, “उक्त कार्यकर्ता सार्वजनिक उपद्रव कर रहे हैं. वे मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं. अपनी हार की आशंका से आतिशी ने प्रशासन पर दबाव बनाने और मेरे कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे की धमकी देने के लिए निराधार और झूठी शिकायतें दर्ज करवाना शुरू कर दिया है. लगाए गए आरोपों की किसी भी ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग या किसी स्वतंत्र गवाह की मौखिक गवाही से पुष्टि नहीं हुई है.”बिधूड़ी ने दावा किया कि आतिशी द्वारा उनके भतीजे के खिलाफ की गई निराधार शिकायतों की पुष्टि किसी भी ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग या किसी भी स्वतंत्र गवाह की मौखिक गवाही से नहीं होती है. इसके अलावा, कालकाजी के उम्मीदवार ने मुख्यमंत्री पर अन्य विधानसभा क्षेत्रों से वेतनभोगी कार्यकर्ताओं को काम पर रखने का भी आरोप लगाया और दावा किया कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं.

 

पिता के नाम बदलने पर भी हुआ था विवाद

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में टिकट मिलने के बाद ही रमेश बिधूड़ी ने विवादित बयानबाजी की थी। उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर कहा था कि चुनाव जीतने पर वह अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रियंका के गालों जैसी सड़कें बनवा देंगे। वहीं, आतिशी के नाम बदलने पर उन्होंने कहा था कि आतिशी ने अपना पिता बदल लिया है। इसके जवाब में आतिशी ने कहा था कि ‘बिधूड़ी ने अपना चरित्र दिखा दिया है। टिकट मिलने के 24 घंटे के भीतर उन्होंने प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी की। अगले 24 घंटे में उन्होंने एक रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंच से मुझे और मेरे परिवार को गाली दी।’’ आतिशी ने यह भी कहा था कि भाजपा के किसी नेता ने बिधूड़ी से माफी मांगने के लिए नहीं कहा। इससे पता चलता है कि बीजेपी बिधूड़ी के बयानों का समर्थन करती है।

Exit mobile version