Site icon News1India

दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’, अब बसों में फ्री सफर!

Delhi News

Delhi News :  दिल्ली सरकार ने राजधानी की महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है — ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’। इस कार्ड के जरिए अब 12 वर्ष से अधिक आयु की बेटियां, बहनें और माताएं डीटीसी (DTC) और क्लस्टर बसों में मुफ्त और सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगी। यह योजना महिलाओं की सुरक्षा, स्वतंत्रता और सम्मान को बढ़ावा देने के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

क्या है योजना का उद्देश्य ?

‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में बिना किसी शुल्क और समय सीमा के यात्रा सुविधा प्रदान करना है। इस योजना का लाभ केवल दिल्ली के निवासियों को मिलेगा — यानी अन्य राज्यों की महिलाएं या ट्रांसजेंडर व्यक्ति इस सुविधा का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

पहले यह योजना 23 अक्टूबर 2025 (भाई दूज) के अवसर पर लॉन्च की जानी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद इसे 2 नवंबर (रविवार) को आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने पैदर चल रहे लोगों को मारी टक्कर…

पिंक सहेली कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. DTC की आधिकारिक वेबसाइट dtc.delhi.gov.in या ‘पिंक सहेली’ पोर्टल पर लॉगिन करें।

  2. आवेदन फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, पता और मोबाइल नंबर भरें।

  3. KYC वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड या जन्म प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज़ अपलोड करें।

  4. सत्यापन पूरा होने के बाद आपका स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा।

  5. कार्ड आपके पते पर बैंक के माध्यम से भेजा जाएगा।

  6. कार्ड प्राप्त होने के बाद आपको इसे ऑनलाइन ऐक्टिवेट करना होगा, जिसके बाद आप इसका उपयोग यात्रा के लिए कर सकेंगी।

Exit mobile version