Site icon News1India

भाजपा ने मनीष सिसोदिया पर लगाये 100 करोड़ की रिश्वतखोरी का आरोप

भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार के मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल की सरकार पर लगातार हमलावर है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को जांच में उजागर तथ्यों को आधार बनाकर दिल्ली सरकार पर तीखे हमले किए है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए संबित पात्रा ने बताया आबकारी नीति का मुद्दा एक घोटाले के रूप में सामने आया है। और मामने की सीबीआई जांच शुरू हुई तो आरोपी नंबर एक सहित 34 लोगों ने 140 मोबाइल फोन बदले।

 घोटाले की सच्चाई लगातार परत-दर-परत खुल रही

दिल्ली सरकार पर सवाल खड़े करते हुए संबित बोले आबकारी नीति 5 जुलाई, 2021 को सार्वजनिक की गई, लेकिन पॉलिसी की एक प्रति 31 मई, 2021 को लीक कर दी गई थी, जिनमें निर्माता और कार्टेल शामिल थे। दिल्ली आबकारी नीति घोटाला केस में ईडी ने 2 व्यवसायियों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया। शराब नीति घोटाले की सच्चाई लगातार परत-दर-परत खुल रही है। संबित पात्रा ने बताया दिल्ली सरकार के राजस्व को इस घोटाले से 2631 करोड़ का नुकसान हुआ। 140 फोन तोड़े गए और 140 नए खरीदे गए। मनीष सिसोदिया पर गंभीर आरोप डिजिटल एविडेंस मिटाने के लिए मनीष सिसोदिया ने यह सब​ किया।

आम आदमी पार्टी कट्टर बेईमान और भ्रष्ट पार्टी

प्रवक्ता ने केजरीवाल सरकार को कट्टर बेईमानी और भ्रष्ट पार्टी बताया। उन्होनें बोला जिनके खुद के वारंट निकले हैं, वे लोग क्या ही गारंटी देंगे। ईडी ने दावा किया है कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी स्कैम की जांच में उसे पता चला है​ कि खुदरा दुकानें खोलने के लिए आबकारी अधिकारियों द्वारा रिश्वत की मांग की गई और ली गई।जिसमें मनीष सिसोदिया ने डिजिटल साक्ष्यों को नष्ट करने के इरादे से कुल 140 फोन भी बदले हैं।

Exit mobile version