Site icon News1India

Breaking News : झंडेवालान एक्स्टेंशन बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

Jhandewalan

Jhandewalan : दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार का दिन आग की घटनाओं से भरा रहा। नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ के बाद अब दिल्ली के झंडेवालान एक्सटेंशन की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। एक ही दिन में चार अलग-अलग शहरों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे प्रशासन और लोगों में हड़कंप मच गया।

झंडेवालान एक्सटेंशन में आग से कई गाड़ियां खाक

दिल्ली के झंडेवालान एक्सटेंशन की एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी इसकी चपेट में आकर जलकर राख हो गईं।

दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन दमकल कर्मी लगातार स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : EPFO ने दी सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी, PF से ₹5 लाख तक निकासी की मिलेगी सुविधा…

डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक पहुंची आग

अधिकारियों के मुताबिक, आग की सूचना मिलते ही तुरंत दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल गाड़ियां भी भेजी गईं। पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि आग धीरे-धीरे फैलते हुए डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक पहुंच गई। मौके पर दमकलकर्मी और पुलिस बल मौजूद हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि आग की चपेट में आकर कई कारें जलकर नष्ट हो गई हैं, वहीं आग पास के एक बैंक तक भी फैल गई है।

Exit mobile version