Site icon News1India

Cannaught Place : दिल्ली में बीजेपी ने आप को लिया आड़े हाथ, केजरीवाल के घर की प्रदर्शनी लगाकर की भ्रष्टाचार के हिसाब की मांग

DELHI BJP EXHIBITION IN CP DELHI

Cannaught Place : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी ने शनिवार को शपथ ली और इसके बाद वह भाजपा पर आक्रामक नजर आईं।

इसी दौरान आम आदमी पार्टी ने जंतर मंतर पर ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम आयोजित किया। इसके जवाब में दिल्ली भाजपा ने कनॉट प्लेस में AAP के खिलाफ प्रदर्शन किया और अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास की एक प्रदर्शनी भी लगाई।

भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने इस दौरान कहा कि केजरीवाल का आवास कोरोना महामारी के दौरान नियमों का उल्लंघन कर बनाया गया था। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान उन्होंने सदन में इस मुद्दे को उठाया था, जिसमें कहा गया था कि इस आलीशान महल का नक्शा मंजूर नहीं कराया गया है। इसके बाद भाजपा ने उनके आवास के बाहर धरना भी दिया था। बिधूड़ी ने कहा कि दिल्लीवासियों को पता होना चाहिए कि इस आवास पर 52 करोड़ नहीं, बल्कि 189 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। साथ ही, अधिकारियों के 21 फ्लैट्स को गिराकर इसे आवास का हिस्सा बनाया गया, जिसके लिए अनुमति भी नहीं ली गई थी।

यह भी पढ़ें : CM के ट्रैफिक में फंसते ही इंस्पेक्टर-एसआई की आई शामत, तुरंत हुए सस्पेंड

रविवार को कनॉट प्लेस सर्कल मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर सात के पास भाजपा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर प्रदर्शनी लगाई गई, जहां दिल्ली भाजपा के अन्य नेताओं ने भी आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता की मेहनत की कमाई को अपनी शानो-शौकत के लिए “शीश महल” पर बर्बाद कर दिया। नेताओं ने आरोप लगाया कि केजरीवाल को अपने भ्रष्टाचार का जवाब देना होगा और जनता के पैसों का सही हिसाब देना होगा।

Exit mobile version