Site icon News1India

सीएम आतिशी आज LG को सौपेंगी अपना इस्तीफा, BJP में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री?

Delhi Election Result 2025

Delhi Election Result 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद, बीजेपी आलाकमान मुख्यमंत्री के नाम पर विचार कर रहा है। इस संबंध में विधायक दल की बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी, जिसमें नए विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पद के लिए जो नाम सबसे आगे चल रहे हैं, उनमें पहला नाम प्रवेश वर्मा का है, जिन्होंने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया। हालांकि, अगर बीजेपी किसी सिख नेता को मुख्यमंत्री बनाती है, तो मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम चर्चा में है। इसके अलावा, वीरेन्द्र सचदेवा का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुखता से लिया जा रहा है।

इन नेताओं को मिल सकता है कैबिनेट मंत्री का पद

पूर्वांचल वोट बैंक को मजबूत करने के लिए भाजपा नेता कपिल मिश्रा को दिल्ली की नई कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, अगर एक महिला को मंत्री बनाया जाता है, तो रेखा गुप्ता का नाम इस पद के लिए चर्चा में है। इसके अलावा, जनकपुरी से विधायक और भाजपा के पदाधिकारी आशीष सूद का नाम भी मंत्री पद के लिए सामने आ रहा है। सीएम और मंत्रियों के नामों पर अंतिम निर्णय लेने के लिए आज भी बैठकों का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज में कुंभ 2025…श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम

Exit mobile version