Site icon News1India

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए केजरीवाल, बजट के बाद 16 मार्च को कोर्ट में होगी शारीरिक उपस्थिति

CM Kejriwal

दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Kejriwal) शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए थे. उन्होंने अदालत को आश्वासित किया है कि वह दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र खतम होने के बाद मार्च में शारीरिक रूप से कोर्ट के सामने पेश होंगे. इसके बाद अदालत ने केजरीवाल (CM Kejriwal) के आश्वासन को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 16 मार्च को तय कर दी है. अदालत ने उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उनके खिलाफ जारी समन का पालन न करने को कहा है.

सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने कहा

राउज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा के सामने की सुनवाई की गई और इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह आज शारीरिक रूप से कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाए, क्योंकि अभी दिल्ली बजट सत्र चल रहा है और शक्ति परीक्षण अभी होना है. मैं कोर्ट में पहुंचना चाहता था लेकिन अचानक से फ्लोर टेस्ट आ गया. जिस वजह से अदालत में पेश नही हो पा रहा हु. जिसके बाद अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने केस पर सुनवाई 16 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी है.

यह भी पढ़े:दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक का आज दूसरा दिन, शाह- 75 साल, 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखें

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आश्वासन दिया कि वह दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति में केंद्रीय एजेंसी के समन का पालन न करने के लिए ED ईडी द्वारा उनके खिलाफ दायर केस में अदालत के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होंगे. केजरीवाल को अदालत ने 7 फरवरी को तलब किया था. ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की है. क्योंकि वह अलग-अलग तारीखों पर 5 समन जारी करने के बावजूद केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे.

यह भी पढ़े: Madhya Pradesh: अपने बेटे और कई विधायक साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं कमलनाथ..

Exit mobile version