Site icon News1India

दिल्ली बजट में काम आएगी आम लोगों की आवाज़, सीएम ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर…

Delhi Budget

Delhi Budget : भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं। दिल्ली के बजट को लेकर सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि दिल्ली का बजट 24 मार्च से 26 मार्च के बीच पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बजट में सभी वर्गों के सुझावों को शामिल कर एक विकसित दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा।

महिला सम्मान योजना के साथ-साथ हमारे सभी वादों को भी बजट में जगह दी जाएगी। सीएम ने 5 मार्च को सभी महिला संगठनों के संवाद के लिए विधानसभा बुलाया है, ताकि वे भी बजट पर अपने सुझाव दे सकें।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा कि वे विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से संवाद कर उनके सुझावों को बजट में शामिल करेंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि संकल्प पत्र में किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। बजट पर सुझाव जानने के लिए सीएम ने व्हाट्सएप नंबर 9999962025 जारी किया है।

Exit mobile version