Site icon News1India

Delhi AQI : दिल्लीवालों पर स्मॉग की मार, AQI पहुंचा 400 के पार,प्राइमरी स्कूल बंद, अलर्ट जारी

Delhi AQI

Delhi AQI : दिल्ली समेत गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम,अलीपुर और नोएडा तक वायु प्रदूषण का प्रभाव है। दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक श्रेणी में है।  जहां एक ओर कोहरे के बढ़ने की वजह से प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है, वहीं दूसरी ओर यमुना नदी भी प्रदूषण से प्रभावित हो रही है। शुक्रवार सुबह 5:45 बजे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे का प्रभाव दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और पाकिस्तान के अधिकांश हिस्सों में भी बना हुआ है। वहीं, कालिंदी कुंज क्षेत्र में यमुना नदी पर जहरीला झाग तैरता हुआ देखा गया।

गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 424 तक पहुंचा, जो इस मौसम का सबसे उच्चतम स्तर था। सुबह 7:00 से 8:30 बजे तक दृश्यता 300 मीटर तक घट गई, जबकि हवा की गति में सुधार होने पर 9:30 बजे दृश्यता 500 मीटर तक पहुंची। सफदरजंग हवाई अड्डे पर भी दृश्यता सुबह 7 से 8 बजे तक 400 मीटर रही, जो एक घंटे बाद घटकर 250 मीटर हो गई।

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें घने कोहरे की संभावना जताई गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 16 स्थानों पर हवा का स्तर अति गंभीर  9 स्थानों पर गंभीर, 6 स्थानों पर ‘बेहद खराब’ और एक स्थान पर ‘खराब’ दर्ज किया गया। गुरुवार को पूरे दिन घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण तापमान में गिरावट आई।

शुक्रवार सुबह 8 बजे दिल्ली के विभिन्न इलाकों में AQI इस प्रकार रहा नोएडा 302, अशोक विहार 441, जहांगीरपुरी 460 आनंद विहार 444, अलीपुर 407, द्वारका 444, नजफगढ़ 402, पंजाबी बाग 443, शादीपुर 438, और इंडिया गेट 416।

स्कूल हुए बंद

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण, (Delhi AQI) बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए दिल्ली सरकार ने 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं की जाएंगी। इसके अलावा, सभी बच्चों के लिए स्कूलों द्वारा ऑनलाइन क्लास शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए। माता-पिता और बच्चों को मास्क पहनकर बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े : Yudhra OTT Release: सिद्धांत चतुर्वेदी की युध्रा अब ओटीटी पर मचाएगी धूम, फैंस का इंतजार हुआ खत्म

Exit mobile version