Site icon News1India

Delhi Bomb Threat : दिल्ली के DPS समेत कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी सामने आया मामला

Delhi Bomb Threat

Delhi Bomb Threat : 14 दिसंबर की सुबह दिल्ली के आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित कई अन्य स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक और ईमेल आया। इस सूचना के बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई। धमकी भरे ईमेल की जानकारी स्कूल प्रबंधन ने तुरंत दिल्ली पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को दी। इसके बाद पुलिस की टीमों ने मामले की जांच शुरू कर दी, लेकिन अब तक की जांच में कोई संदिग्ध नहीं पाया गया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली। स्कूल प्रबंधन ने सुबह 6 बजे दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और दमकल की टीम स्कूल परिसर में पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

 

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले शुक्रवार (13 दिसंबर) को दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित डीपीएस, सलवान पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल और कैंब्रिज स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके अलावा, सोमवार (9 दिसंबर) को दिल्ली के करीब 40 स्कूलों को इसी तरह की धमकी दी गई थी। इस तरह की धमकी का यह तीसरा मामला है जो एक हफ्ते के भीतर सामने आया है।

कई महीनों से चल रहा धमकियों का सिलसिला

स्कूलों को धमकियां मिलने का सिलसिला कई महीनों से जारी है। जैसे ही ईमेल आता है, स्कूल प्रशासन सबसे पहले पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को सूचित करता है, साथ ही बच्चों के अभिभावकों को भी जानकारी दी जाती है और बच्चों को सुरक्षित घर भेजने के लिए इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया जाता है। इन धमकियों के कारण कई बार स्कूलों में छुट्टियां करनी पड़ी हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ा है।
साथ ही, माता-पिता अब अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डरने लगे हैं। इस बीच, दिल्ली की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों का कहना है कि धमकी देने वालों को जल्दी पकड़ा जाए ताकि वे बिना किसी डर के अपने बच्चों को स्कूल भेज सकें और बच्चों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए।
Exit mobile version