Site icon News1India

Delhi: चर्चित शराब घोटाले में अब के कविता पर CBI का शिकंजा, तिहाड़ में पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तार

Delhi

xr:d:DAGBRFBSwh0:44,j:6018359525854177199,t:24041110

Delhi: कुख्यात शराब कांड में के. कविता की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब कविता को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले कविता को इसी Delhi शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग में कथित संलिप्तता के लिए ईडी ने गिरफ्तार किया था। अब कविता को सीबीआई के सवालों का भी सामना करना पड़ेगा। अब तक कविता के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच चल रही थी।

पिछले साल 15 मार्च को हुई थी गिरफ्तार

कविता को पिछले महीने हैदराबाद स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। बीजेपी नेता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता की जमानत याचिका भी राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दी। कविता ने अपने बेटे की परीक्षा का हवाला देते हुए जमानत की दलील दी थी।

पिछले साल 15 मार्च को कविता को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को सीबीआई ने दिल्ली कोर्ट को बताया कि उन्होंने कविता से तिहाड़ जेल में पूछताछ की है। दिल्ली की अदालत ने 5 अप्रैल को सीबीआई को कविता से जेल में पूछताछ करने की इजाजत दी थी। हालांकि, कविता ने इसे चुनौती दी थी।

100 करोड़ रुपये रिश्वत का हैं मामला

कविता पर इस शराब घोटाले में शामिल साउथ ग्रुप की प्रमुख सदस्य होने का आरोप है, जिसके लिए जांच एजेंसियों का आरोप है कि ग्रुप ने दिल्ली में शराब लाइसेंस बदलने के लिए 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। मंगलवार को कविता ने जेल से पत्र लिखकर कहा कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा चल रही जांच से उनकी छवि खराब हुई है और उनकी निजता का उल्लंघन हुआ है।

यह भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: देखिए यूपी की इंडी और एनडीए गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट..

गौरतलब है कि शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी (AAP) भी मुश्किल में है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में हैं। इसके अलावा दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया भी इस मामले में तिहाड़ जेल में हैं. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में किसी भी तरह के शराब घोटाले में शामिल होने से इनकार किया है।

Exit mobile version