Site icon News1India

दिल्ली की CM अतिशी का बड़ा ऐलान, करीब 10 हज़ार बस मार्शल्स को मिलेंगे रोजगार के अवसर

cm atishi

CM Atishi : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शनिवार को बस मार्शल्स के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 10,000 नए बस मार्शल्स को फिर से रोजगार मिलेगा। इसके तहत, दिल्ली सरकार ने सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को फिर से काम पर वापस लेने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। इस फैसले के बाद सोमवार से सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को कार्य पर लगाया जाएगा, जो राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की सुरक्षा को और मजबूत करेंगे।

बस मार्शलों को मिलेगी पक्की नौकरी

सीएम आतिशी ने कहा कि मैं बस मार्शलों को भरोसा दिलाती हूं कि आने वाले कुछ दिनों में बस मार्शलों की स्थायी नियुक्ति का प्रस्ताव एलजी वीके सक्सेना को भेज दिया जाएगा। स्थायी नियुक्ति होने तक बस मार्शलों को फरवरी महीने तक प्रदूषण के खिलाफ अभियान में शामिल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : STF चीफ से 4 कदम आगे हैं ये ‘सिंघम’, ‘डार्लिंग’ से मार गिराए 116 डकैत

डीएम ऑफिस में करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

उन्होंने कहा कि सोमवार से बस मार्शलों को कॉल आउट नोटिस जारी किया जाएगा और मंगलवार से वे डीएम ऑफिस में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। साल 2018 में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने डीटीसी बसों में मार्शलों की नियुक्ति की थी ताकि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ न हो और बच्चे और बुजुर्ग भी सुरक्षित यात्रा कर सकें। लेकिन बीजेपी ने साजिश करके अप्रैल 2023 में 10 हजार बस मार्शलों का वेतन रोक दिया और फिर अक्टूबर 2023 में उन्हें नौकरी से निकाल दिया।

Exit mobile version