Site icon News1India

UPSC एस्पिरेंट के वॉशरूम में खुफिया कैमरा, मकान मालिक के बेटे की जासूसी का ऐसे हुआ खुलासा

Delhi Crime

Delhi Crime: दिल्ली के शकरपुर इलाके में यूपीएससी की तैयारी कर रही उत्तर प्रदेश की एक लड़की के साथ जो हुआ, उसे जानकर हर कोई चौंक गया। जानकारी के अनुसार, जिस किराए के घर में रहकर वह परीक्षा की तैयारी कर रही थी, वहां मकान मालिक के बेटे ने बेडरूम और बाथरूम में छुपे हुए कैमरे लगा दिए थे।

जब लड़की को (Delhi Crime) इसकी भनक लगी, तो वह दंग रह गई। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मकान मालिक के बेटे करण को गिरफ्तार कर लिया गया। अब सवाल यह उठता है कि लड़की को कैसे पता चला कि उसकी निजी गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की जा रही थी?

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस के अनुसार, लड़की को तब पहली बार शक हुआ जब वह अपना वॉट्सऐप चेक कर रही थी। उसे कुछ ऐसी संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं, जिनसे उसे संदेह हुआ। कई मैसेज उसने पढ़े ही नहीं थे, लेकिन वॉट्सऐप पर नीला टिक दिख रहा था।

इसके अलावा, और भी संदिग्ध चीजें नजर आईं। लड़की ने अपने एक जानकार से सलाह ली, जिसने जांच करने पर पाया कि उसका वॉट्सऐप अकाउंट किसी और लैपटॉप पर भी लॉगिन था।

यह भी पढ़े: जीवन में है मंगल दोष तो तुरंत अपनाएं ये खास उपाय, बदल देंगे आपकी पूरी किस्मत!

क्या था पूरा मामला?

पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की करण पर भरोसा करती थी, और वह अक्सर उसके फ्लैट में आता-जाता था। ऐसा संदेह है कि करण ने किसी मौके का फायदा उठाकर लड़की के मोबाइल से उसका वॉट्सऐप अपने लैपटॉप पर लॉगिन कर लिया था, जिससे वह उसके सारे मैसेज पढ़ रहा था।

Exit mobile version