Site icon News1India

दिल्ली के द्वारका में फ्लैट में लगी भीषण आग, बच्चों संग छलांग लगाने वाले पिता की दर्दनाक मौत

Dwarka

Dwarka fire news: दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से एक ह्रदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक रिहायशी अपार्टमेंट में भीषण आग लगने के बाद एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ ऊपरी मंजिल से जान बचाने के लिए छलांग लगा दी। यह दर्दनाक घटना द्वारका सेक्टर-13 स्थित मल्टीस्टोरी बिल्डिंग ‘सबद अपार्टमेंट’ की है, जहां सोमवार सुबह एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा फ्लैट धुएं और लपटों में घिर गया।

दमकल विभाग को सुबह 10 बजकर 01 मिनट पर आग की सूचना दी गई, जिसके बाद तुरंत 8 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि टॉप फ्लोर पर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इसी बीच, आग और धुएं से घिरे एक शख्स ने दो बच्चों के साथ ऊंचाई से छलांग लगा दी, लेकिन अफसोस की बात है कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दमकल विभाग ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं और राहत-बचाव कार्य प्राथमिकता पर है। आग के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

मौके पर चला राहत और बचाव कार्य

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां पहले मौके पर भेजी गईं, जिसके बाद दो और गाड़ियों को बुलाया गया। आग तेजी से दो मंजिलों में फैल चुकी थी, लेकिन दमकलकर्मियों ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया। स्काई लिफ्ट और लंबी सीढ़ियों के सहारे ऊपर फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया। शुरूआत में कुछ लोगों के भीतर फंसे होने की आशंका थी, पर जांच के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घबराहट में छलांग, दो की हालत गंभीर

Dwarka आग की लपटें और धुआं जब तेजी से फैलने लगे तो घबराकर तीन लोगों ने ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी। इनमें से दो की हालत गंभीर है, जबकि एक को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को द्वारका स्थित नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

हालांकि Dwarka आग लगने का सटीक कारण अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर मौजूद हैं और घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही हैं। आसपास के निवासियों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि आग लगने की सही वजह का पता लगाया जा सके।

गर्मी का कहर और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

दिल्ली में इन दिनों पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है, जिससे आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जाहिर की है और बिल्डिंग में पर्याप्त अग्नि सुरक्षा उपाय न होने पर सवाल उठाए हैं। कई यूजर्स ने बिल्डिंग मैनेजमेंट से जवाबदेही तय करने की मांग की है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और आग से जुड़े सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

पत्रकारिता या ब्लैकमेल? भारत 24 की एंकर और अमर उजाला रिपोर्टर पर 65 करोड़ की उगाही का आरोप

Exit mobile version