Site icon News1India

Delhi Election : फिटनेस इन्फ्लुएंसर रोहित दलाल समेत  80 बॉडी बिल्डरों ने थामा AAP का हाथ, स्पोर्ट्स को मिलेगी नई राह

Delhi Election

Delhi Election : दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और इसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच, खेल और फिटनेस क्षेत्र से जुड़े रोहित दलाल और अक्षय दिलावरी ने अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थामा। रोहित दलाल के साथ लगभग 70 से 80 बॉडी बिल्डर भी आज AAP में शामिल हुए हैं।

रोहित दलाल ने फिटनेस के क्षेत्र में लोगों को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण काम किया है, साथ ही उन्होंने कुश्ती और अन्य खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली के कई जिम मालिक भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यह भी चर्चा है कि AAP सरकार बनने के बाद जिम से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

दिल्ली स्पोर्ट्स को AAP देगी नई राह

रोहित दलाल और उनके साथ पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हम सभी को स्वस्थ रहना जरूरी है। रोहित, तिलकराज और अक्षय ने लोगों को फिट रखने के लिए बहुत काम किया है। इन लोगों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और आज ये युवा पीढ़ी को ट्रेनिंग और प्रेरणा दे रहे हैं। रोहित दलाल जिम सीरीज के मालिक भी हैं।” केजरीवाल ने आगे कहा कि आने वाले समय में कई जिम मालिक AAP से जुड़ने वाले हैं और सरकार बनने के बाद पार्टी स्पोर्ट्स, रेसलिंग और जिम से जुड़े मुद्दों का समाधान करेगी।

यह भी पढ़ें : बूंदाबांदी के बीच यूपी में मेघ गुनगुना रहे गीत, ओलावृष्टि-झमाझम बारिश के साथ लगेगा…

‘पार्टी के कामों से प्रेरित होकर जुड़े हैं ये लोग’

AAP नेता राम निवास गोयल ने कहा, “स्पोर्ट्स और फिटनेस से जुड़े ये सभी लोग आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के कामों से प्रेरित होकर हमारे साथ जुड़े हैं। इससे दिल्ली में हमारी पार्टी को काफी लाभ होगा।”

Exit mobile version