News1India

Delhi Fire: नरेला में एक फैक्ट्री में भयंकर आग, तीन लोगों मौत और छह लोग घायल

Delhi  Fire: दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक दाल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में छह लोग गंभीर घायल हुए हैं। पास के अस्पताल में गंभीर रूप से घायल छह लोगों को उपचार दिया गया है।

नरेला इंडस्ट्रियल क्षेत्र में एक दाल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दिल्ली फायर सेवा के दमकल कर्मियों ने काफी देर तक संघर्ष करने के बाद आग पर काबू पाया है। अब भी आग पूरी तरह से बुझाई जा रही है।

Delhi  Fire

जांच करने वाली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने कहा, “भीषण आग की इस घटना में लापरवाही को लेकर आईपीसी की कई धाराओं केस दर्ज किया जा रहा है। आगे की जांच भी जारी है।”

फैक्ट्री में अफरातफरी के बीच, आग लगते ही कर्मचारी जान बचाने के लिए भागने लगे। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने भी जोर से बचाने की आवाज लगाई। इस बीच, कुछ लोगों ने फायर विभाग को सूचना दी।

फैक्ट्री में दहशत का वातावरण है।

घोषित हुई शपथ ग्रहण समारोह की तारीख-समय, इस दिन नरेंद्र मोदी लेंगे अपनी कैबिनेट के साथ शपथ

ये आदेश एक दिन पहले जारी किए गए थे

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी गर्मी के बीच आग की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। दिल्ली सरकार ने इन घटनाओं को देखते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को सुरक्षा उपायों पर जोर देने का निर्देश दिया। दिल्ली सरकार ने हर हाल में अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने का आदेश दिया।

Exit mobile version