Site icon News1India

दिल्ली में फिर छिड़ी गैंगवार, गोगी ग्रुप का मैंबर टिल्लु ताजपुरिया गैंग के हाथों मारा गया

Delhi Crime

Delhi Crime : दिल्ली के मुंडका इलाके में शनिवार को एक बार फिर गैंगवार की खबर सामने आई है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने अपने विरोधी गैंग के शख्स अमित की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक टिल्लू ताजपुरिया गैंग ने शनिवार देर शाम जेल से छूटे 22 साल के अमित नाम के बदमाश पर हमला किया। मारा जाने वाला बदमाश गोगी गैंग से जुड़ा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने गोगी गैंग से जुड़े अमित पर करीब 6 राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद अमित की मौके पर ही मौत हो गई।

CCTV की मदद लेकर पुलिस(Delhi Crime) अभी बदमाशों की पहचान कर रही है। लेकिन जिस तरह से दिल्ली में एक के बाद एक हत्याओं की खबरें सामने आ रही हैं, उसने कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले 13 सितंबर को दिल्ली के जीके इलाके में एक जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया था।

इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। वहीं, 27 सितंबर को दिल्ली के नारायणा में एक कार शोरूम पर फायरिंग हुई थी। ये फायरिंग अमेरिका में बैठे मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने की थी। 28 सितंबर को नांगलोई में रोशन हलवाई की दुकान पर बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। गोगी गैंग ने रंगदारी के लिए फायरिंग की थी। 26 अक्टूबर को रानी बाग इलाके में एक कारोबारी के घर पर फायरिंग हुई थी।

यह भी पढ़ें : मेरठ-मुजफ्फरनगर में बनेगा यूपी का पहला डॉल्फिन रिसर्च सेंटर, बढ़ेगा डॉल्फिन कुनबा

4 नवंबर को नांगलोई में एक प्लाईवुड शोरूम पर फायरिंग हुई थी। 4 नवंबर को अलीपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग हुई थी। 6 तारीख को पश्चिम विहार में भारी फायरिंग हुई थी। 6 नवंबर को दिल्ली के द्वारका इलाके में फायरिंग हुई थी।

Exit mobile version