Site icon News1India

दिल्ली, लखनऊ और पटना… गर्मियों में यात्रियों के लिए चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

Summer Special Trains

Summer Special Trains : गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सात समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें अप्रैल से जुलाई के बीच सीमित अवधि के लिए संचालित की जाएंगी। ये विशेष ट्रेनें लखनऊ होकर दिल्ली, गाजियाबाद, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरपुर, ऋषिकेश जैसे प्रमुख शहरों के लिए चलाई जाएंगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि टिकटों की बढ़ती बुकिंग और वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को सफर में आसानी हो। इन ट्रेनों में आरक्षित श्रेणी के साथ-साथ सामान्य श्रेणी के कोच भी शामिल होंगे, जिससे यात्री सामान्य टिकट पर भी यात्रा कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : वक्फ कानून और पॉकेट वीटो पर गरमाई बहस, बीजेपी सांसद बोले- संसद को बंद कर…

चलेंगी ये 7 खास समर स्पेशल ट्रेनें

  1. आनंद विहार टर्मिनल – सीतामढ़ी समर स्पेशल (04098/04097)

    • यह ट्रेन 22 अप्रैल से 12 जुलाई के बीच चलेगी।

    • आनंद विहार से हर मंगलवार और शुक्रवार को, जबकि सीतामढ़ी से हर बुधवार और शनिवार को रवाना होगी।

  2. चंडीगढ़ – पटना समर स्पेशल (04504/04503)

    • 24 अप्रैल से 30 मई तक संचालित होगी।

    • चंडीगढ़ से हर गुरुवार और पटना से हर शुक्रवार को चलाई जाएगी।

  3. आनंद विहार टर्मिनल – मुजफ्फरपुर समर स्पेशल (04030/04029)

    • यह ट्रेन 22 अप्रैल से 18 मई के बीच चलेगी।

    • आनंद विहार से मंगलवार और शनिवार को, और मुजफ्फरपुर से बुधवार और रविवार को चलेगी।

  4. दिल्ली – दरभंगा समर स्पेशल (04012/04011)

    • यह सेवा 22 अप्रैल से 12 जुलाई तक उपलब्ध होगी।

    • दिल्ली से मंगलवार और शुक्रवार को तथा दरभंगा से बुधवार और शनिवार को चलेगी।

  5. आनंद विहार – जोगबनी समर स्पेशल (04094/04093)

    • यह ट्रेन 24 अप्रैल से 12 जुलाई तक सप्ताह में दो बार चलेगी।

    • गुरुवार को आनंद विहार से और शनिवार को जोगबनी से चलेगी।

  6. अयोध्या कैंट – आनंद विहार टर्मिनल समर स्पेशल (04213/04214)

    • 20 अप्रैल से 11 जुलाई तक यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन – रविवार, मंगलवार और गुरुवार – को चलेगी।

  7. ऋषिकेश – मुजफ्फरपुर समर स्पेशल (04302/04301)

    • यह विशेष ट्रेन 22 अप्रैल से 16 जुलाई के बीच चलेगी।

    • ऋषिकेश से मंगलवार को और मुजफ्फरपुर से बुधवार को प्रस्थान करेगी।

 

Exit mobile version