Site icon News1India

Delhi Metro Job : दिल्ली मेट्रो में बिना परीक्षा दिए नौकरी का सुनहरा मौका, मिलेगी 72600 सैलेरी

Delhi Metro

Delhi Metro Job : दिल्ली मेट्रो रेल में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मुंबई प्रोजेक्ट के लिए सुपरवाइजर (S&T), जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर (ASE), सेक्शन इंजीनियर (SE) और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE) समेत कई पदों पर आवेदन मांगे हैं।

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल नौ पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DMRC की आधिकारिक वेबसाइट https://delhimetrorail.com/ के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 8 नवंबर है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदकों के पास इलेक्ट्रिकल(Delhi Metro Job) इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, आईटी या कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60% अंकों या समकक्ष CGPA के साथ तीन साल की नियमित डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदकों की उम्र 55 से 62 साल के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदकों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। योग्य आवेदकों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इंटरव्यू में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। इंटरव्यू के बाद, चयनित उम्मीदवार सीधे अगले चरणों में चले जाएंगे।

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार DMRC की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें। आवेदन पत्र career@dmrc.org ईमेल आईडी पर भरें या डाक से ‘कार्यकारी निदेशक (HR), दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली’ पते पर भेजें। अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए दिल्ली मेट्रो भर्ती अधिसूचना 2024 देखें।

यह भी पढ़ें : बलिया चुनावी रंजिश में हुई हत्या, 3 भाईयों समेत 5 को उम्रकैद

इतना वेतन मिलेगा

दिल्ली मेट्रो रेल भर्ती अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को पद के आधार पर 50,000 रुपये से 72,600 रुपये के बीच मासिक वेतन मिलेगा।

Exit mobile version