Site icon News1India

Delhi में अगले तीन दिन झमाझम बारिश के आसार, 20 राज्यों में अलर्ट, पहाड़ों में भी बढ़ा खतरा

Delhi-NCR

Delhi weather forecast: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया, लेकिन अब मौसम अचानक करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने Delhi एनसीआर में अगले तीन दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। सिर्फ Delhi ही नहीं, बल्कि पूरे देश में करीब 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उत्तराखंड, हिमाचल से लेकर कोंकण और पूर्वोत्तर राज्यों तक अगले कुछ दिनों में मौसम काफी बिगड़ने वाला है। इस बीच बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी है। IMD ने खासकर पहाड़ी राज्यों में बहुत सतर्क रहने की सलाह दी है।

दिल्ली में बारिश की दस्तक, तापमान में गिरावट की उम्मीद

Delhi में रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन 28 जुलाई से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 28, 29 और 30 जुलाई को राजधानी में तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौरान दिन का तापमान 33 डिग्री तक आ सकता है।

हिमालयी क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

28 से 31 जुलाई तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र—जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान लैंडस्लाइड और नदियों में जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है। खासकर यात्रियों और स्थानीय लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

20 राज्यों में अलर्ट, कई इलाकों में बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। कोंकण और गोवा क्षेत्र में भी 28 से 30 जुलाई के बीच जबरदस्त बारिश होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में 1 अगस्त से नया बारिश चक्र

1 से 3 अगस्त के बीच पूर्वोत्तर भारत के राज्यों—नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश का एक और दौर शुरू होगा। इसके चलते बाढ़ और भूस्खलन की आशंका भी जताई जा रही है। इन राज्यों में पहले से ही कई इलाकों में नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं।

चिराग पासवान को पसंद आए ‘PK’ और भाए तेजस्वी यादव, PM मोदी के ‘हनुमान’ ने फिर बढ़ा दी नीतीश कुमार की टेंशन

Exit mobile version