Site icon News1India

बारिश में डूबी दिल्ली, जलभराव में थमी BMW, धौलाकुआं से गुरुग्राम तक जाम ही जाम!

Delhi Weather Red Alert

Delhi Weather Red Alert : देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। बारिश का सिलसिला शुरू होते ही शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कई इलाकों में जलभराव के कारण सड़कों पर पानी ही पानी नजर आ रहा है। न सिर्फ दिल्ली, बल्कि पूरा एनसीआर—नोएडा, गुड़गांव, गाजियाबाद—भी पानी में डूबा हुआ है। आज के लिए दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जो बहुत कम मौकों पर देखने को मिलता है। लेकिन इस बारिश ने एक बार फिर सिविक एजेंसियों की तैयारियों की पोल खोल दी है।

दिल्ली में हर साल लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन जब बादल खुलकर बरसते हैं, तो राजधानी की सूरत बिगड़ जाती है। गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक पानी भर जाता है, और आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो जाता है। नालों की सफाई और जल निकासी की योजनाएं सिर्फ कागजों तक सिमटी दिखती हैं। दिल्ली की कई प्रमुख सड़कें जलजमाव की चपेट में हैं, जहां चलना तो दूर, गाड़ियां भी बंद हो रही हैं।

लगातार दूसरी बार मानसून ने दिखाया अपना रूप

इस हफ्ते में यह दूसरी बार है जब मानसून ने दिल्ली पर दिल खोलकर मेहरबानी दिखाई है। पहले रक्षाबंधन के मौके पर झमाझम बारिश हुई थी और अब स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले आसमान से बरसते पानी ने शहर को बेहाल कर दिया है।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के Kishtwar में बादल फटने से तबाही, लंगर बहा…

पंचकुइयां रोड से लेकर कई अन्य हिस्सों में भारी जलभराव देखा गया है। हर अंडरपास दरिया बना हुआ है, और ट्रैफिक चौराहों पर थम गया है। साफ है कि हर बार की तरह इस बार भी बारिश राजधानी के लिए राहत नहीं, परेशानी बनकर आई है।

Exit mobile version