Site icon News1India

150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, दिल्ली का Sarai Kale Khan चौक अब बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा

Sarai Kale Khan Chowk

Sarai Kale Khan Chowk : दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदलकर अब बिरसा मुंडा चौक कर दिया गया है। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर सरकार ने यह बड़ा निर्णय लिया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसका ऐलान करते हुए बताया कि चौक के पास बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा का भी अनावरण किया गया है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की घोषणा

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “मैं आज घोषणा करता हूं कि आईएसबीटी बस स्टैंड के बाहर स्थित इस बड़े चौक को अब भगवान बिरसा मुंडा के नाम से पहचाना जाएगा। इस प्रतिमा और चौक का नाम देखकर दिल्ली के नागरिकों के साथ-साथ यहां आने वाले सभी लोग बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेंगे।”

बिरसा मुंडा की जयंती के इस खास मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “एलजी साहब ने मुझे बताया कि जहां आज यह बांसेरा पार्क स्थित है, वह कभी कूड़े का ढेर था, और अब यहां लाखों पक्षी आते हैं। यह दिखाता है कि जब सरकार लोगों और समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होती है, तो इस तरह के सकारात्मक बदलाव संभव होते हैं।”

Exit mobile version