Site icon News1India

Delhi : शहादरा की रामलीला में राम का किरदार निभाने वाले कलाकार की मंचन के दौरान हार्ट अटैक से मौत

Shahdara

Delhi : देशभर में नवरात्रि के अवसर पर कई स्थानों पर रामलीलाओं का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली के शाहदरा में भी कल रात रामलीला का मंचन हो रहा था, तभी भगवान राम का पात्र निभा रहे व्यक्ति को अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ।

दर्द इतना बढ़ गया कि वह रामलीला के बीच में ही अपने सीने पर हाथ रखकर मंच के पीछे चले गए। ​उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

शाहदरा में चल रही रामलीला में भगवान राम का पात्र निभाने वाले व्यक्ति का नाम सुशील कौशिक था। सुशील एक प्रॉपर्टी डीलर थे और वे विश्वकर्मा नगर में रहते थे। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय सुशील कौशिक भगवान राम के भक्त थे और वे हर वर्ष रामलीला में भगवान राम का ही किरदार निभाते थे।

मामले पर सौयरभ भारद्वाज ने किया ट्वीट

रामलीला के दौरान कलाकार को हार्ट अटैक आने के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि यह चर्चा बनी हुई है कि कोरोना की वैक्सीन के कारण भारत में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां युवा लोग चलते-फिरते हार्ट अटैक से निधन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बुजुर्गों को उम्र घटाने का झांसा देकर करोड़ों का फर्जीवाड़ा, इजराइल की मशीन का नाम लेकर ठगे सैकड़ों लोग

घटना का वीडियो वायरल

शाहदरा में चल रही रामलीला को देखने आए दर्शकों के फोन कैमरों में यह पूरा हादसा रिकॉर्ड हो गया। ​वीडियो में देखा जा सकता है कि भगवान राम का किरदार निभा रहे सुशील कौशिक मंच पर हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे थे, तभी उन्हें सीने में दर्द होता है।​ तभी वे सीने पर हाथ रखकर उसे दबाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जब दर्द अत्यधिक बढ़ जाता है, तो वे तुरंत मंच के पीछे चले जाते हैं।

 

Exit mobile version