Site icon News1India

Delhi में डबल मर्डर: दोस्तों के बीच कहासुनी ने ली खौफनाक मोड़, एक-दूजे की ली जान

Delhi

Delhi double murder: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां दो गहरे दोस्तों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर चाकुओं से इतने वार किए कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब संदीप और आरिफ आपस में किसी बात को लेकर बहस कर रहे थे। दोनों ख्याला के रहने वाले थे और लंबे समय से दोस्त थे। Delhi पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच हर एंगल से शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

गहरी दोस्ती का खौफनाक अंत

Delhi  तिलक नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को जो हुआ, उसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। संदीप और आरिफ नाम के दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो इतनी गंभीर हो गई कि दोनों ने चाकू निकाल लिए और एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ वार कर डाले। दोनों ने एक-दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया और लहूलुहान हालत में वहीं गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

साथ रहते थे, साथ ही मौत आई

संदीप और आरिफ की दोस्ती कई साल पुरानी थी। दोनों ख्याला के बी ब्लॉक में पास-पास रहते थे और उनके बच्चे भी हैं। संदीप पहले जिम ट्रेनर था और अब प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। आरिफ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन बताया गया कि वह भी संदीप के साथ अधिकतर वक्त बिताता था। उनकी दोस्ती को लेकर मोहल्ले में भी मिसाल दी जाती थी, लेकिन यह रिश्ता इस तरह खत्म होगा, किसी ने सोचा नहीं था।

इलाके में फैली दहशत, पुलिस की जांच जारी

घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पड़ोसी सदमे में हैं कि जो लोग एक-दूसरे की हंसी-मजाक में दिन बिताते थे, वे अचानक जानलेवा दुश्मन बन गए। पुलिस ने दोनों के शवों को दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि झगड़े की असल वजह क्या थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मोबाइल कॉल डिटेल्स भी जांची जा रही हैं।

जल्द खुलासा संभव: पुलिस

तिलक नगर और ख्याला थाने की टीमें इस डबल मर्डर केस की तह तक जाने की कोशिश में जुटी हैं। Delhi पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच के साथ-साथ पारिवारिक पृष्ठभूमि और आपसी रिश्तों को भी समझने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही मामले से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा कर दिया जाएगा। इस बीच, पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की और अनहोनी से बचा जा सके।

Radhika Yadav case:: बेस्ट फ्रेंड हिमांशिका सिंह बोलीं- मुझसे या मेरे परिवार से कोई संपर्क न करे, मैं इंटरव्यू नहीं दूंगी

Exit mobile version